Connect with us

Korba

INTERNATIONAL YOGA DAY – RAJAYOGA SAPTAH

Published

on

 

राजयोग सप्ताह में अनेकानेक कार्यक्रम सम्पन्न

कोरबाः 27.06.2019 -विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में सहज राजयोग सप्ताह का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क गेरवाघाट में किया गया। बहन स्मृति बुद्धिया ने योग का प्रशिक्षण दिया। ब्रह्माकुमारी रूकमणी बहन ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का एक अंग बना लेना चाहिए। योग से तन और मन स्वस्थ रहता है। योग से ही दिल और दिमाग में स्फूर्ति आती है। राजयोग एक ऐसा अभ्यास है मन शांत होता है और बुद्धि की एकाग्रता बढ़ती है। राजयोग हमारे संस्कारों को परिष्कृत कर देव तुल्य बना देते हैं। राजयोग आत्म अनुभूति और परमात्म अनुभूति का एक श्रेष्ठ मार्ग है। ब्रह्माकुमारी बिन्दु बहन ने कहा कि राजयोग के अभ्यास से मन में सकारात्मक परिवर्तन तथा दिव्य गुणों का विकास होता है।

राजयोग केन्द्र बाल्को के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में, ब्रह्माकुमारी विद्या ने कहा कि योग का अंतिम लक्ष्य निःसंकल्प समाधि, निर्विकल्प समाधि या निर्बीज अवस्था था। पर उसकी प्राप्ति में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि की सीढ़ियों से गुजरना आवश्यक बताया गया, जिससे चित्तवृत्ति निरोध में सहयोग मिले। ब्रह्माकुमारीज् पाठशाला मेला ग्राउण्ड कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी जितेश्वरी बहन ने कहा कि योगेश्वर परमात्मा शिव द्वारा प्रतिपादित राजयोग ही भारत का प्राचीन राजयोग है। इसकी शिक्षा वर्तमान समय संगमयुग पर अर्थात् कलियुग अंत व सतयुग आदि पर मिलती है। राजयोग ही एक ऐसा अभ्यास है जो स्वयं की कर्मइन्द्रियों पर नियंत्रण दिलाकर स्वराज्य अधिकारी बनाता है। विश्व का राज्य भाग्य दिलाता है। नर से नारायण बनने की शिक्षा देता है।

पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इण्डिया भैंसमा कोरबा में आयोजित योग कार्यक्रम में भ्राता चंदन उप महाप्रबंधक ने कहा कि आधुनिक युग में भौतिक संसाधनों के स्वास्थ्य का संतुलन बनाये रखने के लिये योग आवष्यक है। योग का प्रशिक्षण ब्रह्माकुमारी विद्या बहन तथा ब्रह्माकुमारी भारती बहन दिया। भ्राता विनोद कुमार ने योग दिवस पर अपनी षुभकामनायें दी।

5 दिवसीय योग शिविर सी. आई. एस. एफ दर्री में आयोजित योग कार्यक्रम में अधिकारी तथा सुरक्षा बल सैनिकों के साथ बाल आयोग आश्रम के बच्चों ने भी योग का अभ्यास किया। भ्राता व्ही.के.यमुना कमाण्डेन्ट ने योग दिवस पर अपनी शुभकामनायें सभी को दीं। बहन रश्मि षर्मा तथा ब्रह्माकुमारी सारिका बहन ने योग अभ्यास कराया।

ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन ने इन्दूस पब्लिक स्कूल बतारी में योग का प्रशिक्षण दिया। भ्राता संजय गुप्ता प्राचार्य ने योग दिवस की शुभकामनायें दी। राजयोग केन्द्र गेवरा दीपका में ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया।

Continue Reading

Korba

GURU PURNIMA KORBA

Published

on

By

Continue Reading

Korba

”ज्ञान मंथन अनुभूति” शृंखला, ब्रह्माकुमारी बिन्दु बहनजी, कोरबा, द्वारा, 21 /11/2020, 5.45 pm

Published

on

By

Continue Reading

Korba

LIVE 25-09-20,07.10 PM नैतिक शिक्षा का जीवन में महत्व -बीके भगवानभाई आबू आयोजक-कोरबा-(छत्तीसगढ़)

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Korba