Korba
MAHASHIVRATRI KORBA AND KATGHORA 2019

महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन
कोरबा 04.03.2019-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में विश्व सद्भावना भवन कोरबा में षिव ध्वज फहराकर, दीप प्रज्जवलित करके महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में बहन रेणु अग्रवाल महापौर नगर पालिक निगम कोरबा ने कहा कि नदी जिस तरह अपना रास्ता स्वतः बना लेती है, इस तरह से आप ज्ञान को स्वयं में धारण करें, तो हर मुश्किल सहज हो जायेगी। भ्राता लखनलाल देवांगन पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन ने कहा कि ईश्वर को जितना आप प्रेम करेंगें तो उससे कई गुणा होकर आपको वापिस मिलेगा। भ्राता अजय जायसवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा ने कहा कि पिछले चार सालों से इस संस्था से जुड़कर मैंने पाया कि मेरा आत्म विश्वास बढ़ा है और मैंने अपने कार्य में सफलता भी पाई है। इसके लिये मैं ब्रह्माकुमारी बहनों का आभारी हूॅं। भ्राता मों ए.जी.खान, खाकी ने कहा कि अल्लाह ने हमारी जरूरत की सभी वस्तुओं को दिया है। हम उनको दिल से धन्यवाद देते हैं। भ्राता दिनेश सोनी पार्षद वार्ड क्र 11 ने कहा कि जिस सुख शांति को पाने की चाह सभी को होती है, उसका सहज रास्ता यहाॅं आकर प्राप्त होता है। भ्राता महेश अग्रवाल पूर्व पार्षद ने कहा कि हर कार्य शांति से करना चाहिए। शांति का सागर एक परमात्मा ही है। डाॅ. संतोष यादव योगाचार्य ने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलना ही मोक्ष है जिसकी विधि यहांॅ आकर सहज प्राप्त होती है। ब्रह्माकुमारी बिन्दु बहन ने कहा कि परमात्मा एक दिव्य ज्योति के समान है और वह सर्व धर्म मान्य हैं। ब्रह्माकुमारी रूकमणी बहन ने कहा कि शिव परमात्मा स्वयं ज्योति स्वरूप हैं और उनसे मिलने वाली ज्ञान की एक एक बूंद का महत्व है। उनको भोलेनाथ भोले बाबा के नाम से भी जानते हैं। वे असम्भव को सम्भव व बिगड़ी को बनाने वाला है। कु अतुल्या, नैना और नेहा ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति की। भ्राता षेखर राम ने मंच संचालन किया।
ब्रह्माकुमारी पाठशाला मेला ग्राउण्ड कटघोरा में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव में बहन ललिता डिक्सेना अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा ने कहा कि पाप कटेश्वर, मुक्ति, जीवन मुक्तिदाता एक परमपिता परमात्मा शिव ही हैं। उनकी याद से पाप कट जाते हैं और हमारी झोली वरदानों से भर जाती है। भ्राता पवन अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा ने कहा कि शिव कल्याणकारी तथा आशुतोष अर्थात् जल्दी प्रसन्न होने वाले हैं। महाषिवरात्रि के महान पर्व पर भक्ति और भावनाओ से ईष्वर से जुड़े और अपने दामन को वरदानों से भरें। संत प्राणदास महंत कबीर आश्रम कटघोरा ने सद्गुरू परमात्मा की प्रार्थना की प्रस्तुति दी। वरिश्ठ नागरिक भ्राता जे.बी. पाण्डेय ने शिवरात्रि महोत्सव की सभी को शुभ कामनायें दी। बहन कंचन बाला मोरे, आषिका, कृतिका, अदिति ने गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति की। ब्रह्माकुमारी जितेश्वरी बहन ने कहा कि परमात्मा तो एक और सिर्फ एक ही सर्वोच्च सत्ता है, जो कि सदा शिव के नाम से परिचित हैं। राजयोग के अभ्यास से मन में पवित्रता और सुख, शांति की प्राप्ति होती है। भक्तों का रखवाला धर्म ग्लानि के वक्त इस धरा पर आते हैं और बच्चों से सच्ची मिलन मनाते हैं। शिव का अवतरण अज्ञान अंधेरे में कलिकाल के अंत में होता है, इसलिये शिवरात्रि का विशेष महत्व है। उपस्थित महिला मण्डल के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।