Connect with us

Korba

NASHA MUKTI WEEK 2018 AND DOCTORS WEEK

Published

on

      डाक्टर्स दिवस पर सम्मान एवं स्नेह मिलन का आयोजन
1 जुलाई 2018ः प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चिकित्सक सम्मान एवं स्नेह मिलन विष्व सद्भावना भवन में पष्चिम बंगाल के ़िद्वतीय मुख्यमंत्री डाॅ. विधान चन्द्र राय के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर डाॅ. ए.जी.नंद, डाॅ. निर्मला नंद, डाॅ. यू. एस जायसवाल, डाॅ. एस.एस. सब्बरवाल, डाॅ. बी. पी. सिन्हा, डाॅ. के.सी.देबनाथ, डाॅ.डी.के.श्रीवास्तव एवं डाॅ. संजय अग्रवाल, का सम्मान कर ब्रह्माकुमारी रूकमणी बहन जी ने उपहार भेंट की। संसदीय सचिव के प्रतिनिधि भ्राता नरेन्द्र देवांगन ने सभी को सम्मानीय लखन देवांगन जी का संदेष सुनाते हुए षुभकामनायें दी। डाॅक्टर डी.के श्रीवास्तव ने अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए कहा कि ईष्वर में विश्वास और उनकी साकाश से कई मरीजों के जख्म जल्दी भर जाते हैं। डाॅ. नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि मैं उस ईश्वर का धन्यवाद देना चाहंूगा जिसने मुझे चिकित्सा व्यवसाय से जोड़ कर जन मानस की सेवा करने का अवसर दिया। आपने कविता पाठ करके जन समूह को भाव विभोर कर दिया। डाॅ. के.सी.देबनाथ ने कहा कि राजयोग अंतर्मन की अश्ठ षक्तियों को जागृत कर देता है और आत्मा के सात गुणों को जीवन्त कर देता है। जिससे आत्मा सुख षांति और शक्ति का अनुभव करती है। डाॅ. ए.जी.नंद ने कहा कि मानवता को कमाना, पैसा तो स्वतः आयेगा यह मंत्र मुझे मेरे पिता जी से मिला, आज भी मेरा ये प्रयास रहता है कि लोग मुझे अपने परिवार का सदस्य बनाकर मेरी बात को स्वीकार करें। रोगी में अज्ञानता होती है जो वह स्वयं की तकलीफ के कारणों को नहीं जानता। इसलिये डाॅक्टरर्स को विनम्रता पूर्वक स्नेह के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए। डाॅ. यू. एस. जायसवाल ने कहा कि हम लोगों ने एक गांव को गोद लिया हुआ है, वहां जाकर सप्ताह में दो दिन निःषुल्क ईलाज कर, दवा देते हैं। डाॅ. एस.एस. सब्बरवाल ने डाॅ. विधान चन्द्र राय के जीवन वृत्त पर प्रकाष डाला। ब्रह्माकुमारी रूकमणी बहन ने कहा कि डाॅक्टर को लोग भगवान का स्वरूप मानते हैं। वे शरीर का इलाज तो करते ही हैं लेकिन उन्हें राजयोगी बन कर मन के ईलाज की कला भी सीखनी चाहिए। डाॅ. बी.पी.सिन्हा ने आयुर्वेद की चिकित्सा पर प्रकाष डाला। ब्रह्माकुमारी लीना बहन ने राजयोग से गहन षांति की अनुभूति कराई। डाॅ. संजय अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और भ्राता शेखर राम ने मंच संचालन किया।
ब्रह्माकुमारीज, साधना भवन गेवरा दीपका मे आयोजित कार्यक्रम में डाॅ.व्ही एम के वर्मा, डाॅ.एस. के चंदेरिया नेहरू जन्म षताब्दी एस.ई.सी.एल, तथा डाॅ. एम.के विश्वास, डाॅ.के.सी. देबनाथ का सम्मान पुष्प एवं उपहार देकर ब्रह्माकुमारी रूकमणी बहन ने किया।  

Continue Reading

Korba

GURU PURNIMA KORBA

Published

on

By

Continue Reading

Korba

”ज्ञान मंथन अनुभूति” शृंखला, ब्रह्माकुमारी बिन्दु बहनजी, कोरबा, द्वारा, 21 /11/2020, 5.45 pm

Published

on

By

Continue Reading

Korba

LIVE 25-09-20,07.10 PM नैतिक शिक्षा का जीवन में महत्व -बीके भगवानभाई आबू आयोजक-कोरबा-(छत्तीसगढ़)

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Korba